Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / विद्युत कटौती बंद करने सहित मांगो को लेकर सौंपा प्रभारी मंत्री को ज्ञापन

,

विद्युत कटौती बंद करने सहित मांगो को लेकर सौंपा प्रभारी मंत्री को ज्ञापन

सस्ता चारा उपलब्ध करवाने व बुंद बुंद सिंचाई योजना के कनेक्शन तुरंत देने के लिए

झुंझुंनू, विद्युत संकट के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र में 8-10 घंटे अनियमित विद्युत कटौती की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी का संकट व विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी में खलल व 8-10 महीने से बुंद बुंद सिंचाई योजना में 70-80 हजार रुपए जमा करवाने वाले किसानों के विद्युत कनेक्शन न देने के विरोध में आज अखिल भारतीय किसान महासभा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, कामरेड सुभाष चाहर, हरदूल व करणीराम ने अखिल भारतीय किसान महासभा की तरफ से चार सुत्री मांग पत्र देकर मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र में 8-10 घंटे बिजली कटौती व शहर मे सिर्फ एक दो घंटे कटौती के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के साथ किये जा रहे भेदभाव को खत्म कर ग्रामीण क्षेत्र में पुरी बिजली देने, गेंहू का उत्पादन कम होने की वजह से तुङी मंहगी होने के कारण गरीब पशु पालकों को सस्ता चारा उपलब्ध करवाने के लिए हर ग्राम पंचायत में चारा डिपो खोलने व बुंद बुंद सिंचाई योजना में 8-10 महीने से लंबित विद्युत कनेक्शनों को सामान उपलब्ध करवा कर तुरंत करवाने आदि मांगों को लेकर जिले की प्रभारी म॔त्री ममता भूपेश को झुंझुंनू आगमन पर ज्ञापन दिया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur