Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का दिया संदेश

मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का दिया संदेश

झुन्झुनू, स्थानीय न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल गणपति नगर झुन्झुनू में आज स्वाइप कार्यक्रम के अन्तर्गत बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर लोकसभा चुनाव 2024 में शतप्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। विद्यालय में मतदान विषयक पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने आम आदमी को लोकसभा चुनाव में पोस्टर व रंगोली द्वारा प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मत प्रयोग का आह्वान किया। उन्होने रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता मे मतदान के महत्व को रंग-बिरंगे रंगो व चित्रो द्वारा समझाया। इस अवसर पर इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विद्यार्थियो को घर-घर शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया तथा मानव श्रृंखला द्वारा मतदान प्रतिशत बढाने की नसीहत दी। सचिव इजी. पीयूष ढूकिया ने लोकसभा चुनाव में हर मतदाता का मत प्रयोग जरूरी बताया इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्या निधि सिहाग, शुभकरण खीचड़ एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur