Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सैनिक कल्याण राज्य मंत्री गुढ़ा 4 दिन रहेंगे उदयपुरवाटी दौरे पर

,

सैनिक कल्याण राज्य मंत्री गुढ़ा 4 दिन रहेंगे उदयपुरवाटी दौरे पर

गिरावड़ी फार्म हाउस पर जनसुनवाई करेंगे

झुंझुनू, सैनिक कल्याण, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेन्द्र सिंह गुढ़ा 12 मई से 15 मई तक उदयपुरवाटी दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य मंत्री 12 मई को जयपुर से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे गिरावडी फार्म हाउस पंहुचेंगे। शाम 5 बजे वे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 13 मई को वे सुबह 8 बजे गिरावड़ी फार्म हाउस पर जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमोें में भाग लेंगे। इसी प्रकार 14 मई को वे सुबह 8 बजे गिरावड़ी फार्म हाउस पर जनसुनवाई करने के बाद दोपहर 12.30 बजे से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमोें में भाग लेंगे। 15 मई को वे सुबह 8 बजे गिरावड़ी फार्म हाउस पर जनसुनवाई करेंगे और दोपहर 12.30 बजे से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमोें में भाग लेंगे। राज्य मंत्री शाम 6 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे रात्रि विश्राम गिरावड़ी फार्म हाउस में करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur