Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सैनिक कल्याण राज्य मंत्री 14 मार्च तक रहेंगे उदयपुरवाटी दौरे पर

,

सैनिक कल्याण राज्य मंत्री 14 मार्च तक रहेंगे उदयपुरवाटी दौरे पर

झुंझुनूं, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा 14 मार्च तक उदयपुरवाटी दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि राज्य मंत्री 9 से 14 मार्च तक उदयपुरवाटी में रहेंगे। इस दौरान वे गिरावड़ी फार्म हाउस में जनसुनवाई करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों एवं विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। 14 मार्च को वे जयपुर के लिए रवाना होेंगे।