Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवहन राज्य मंत्री ओला आएंगे झुंझुनू

परिवहन राज्य मंत्री ओला आएंगे झुंझुनू

झुंझुनूं, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्य मंत्री शनिवार को सुबह 9.40 बजे झुंझुनू पंहुचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे पकोडी की ढाणी, परमवीर पीरू सिंह राउमावि परिसर एवं शाम को तक्वा मस्जिद के पास नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक वे सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी करेेंगे। रविवार को वे सुबह 11.15 बजे खतेहपुरा में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे झुंझुनू में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur