Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

,

मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सूरजगढ़ में एमजेएम कोर्ट को लेकर अधिवक्ताओं का धरना जारी

सूरजगढ़, एमजेएम कोर्ट खुलवाने के लिए उपखंड कार्यालय सूरजगढ़ में अधिवक्ताओं का धरना कड़ाके की ठंड में भी जारी है। अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश झारोडा, राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरी, प्रखंड संयोजक जयपाल सिंह, प्रेमसिंह नेहरा और हरी सिंह बेदी ने धरना स्थल पर पहुंचकर वकीलों को समर्थन देते हुए वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडवोकेट मदन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के लिए जयपुर में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एडवोकेट संदीप मान ने बताया कि मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने वकीलों के समर्थन में तत्काल प्रभाव से वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। मंत्री ने बजट सत्र में वित्तीय स्वीकृति जारी करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में एडवोकेट सुरेंद्रसिंह तंवर, एडवोकेट मनोज डिग्रवाल, संदीप मान, मदनसिंह राठौड़ आदि शामिल रहे। सूरजगढ़ में धरना स्थल पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, सचिव सुरेश कुमार दानोदिया, एडवोकेट दीपक कुमार सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, एडवोकेट राजेश चिरानियां, एडवोकेट कृष्णपाल सिंह, एडवोकेट सोमवीर खिंचड़, एडवोकेट अजय जडेजा, राजेश योगी, एडवोकेट रामेश्वरदयाल, एडवोकेट राकेश वर्मा, एडवोकेट सुनील शर्मा, बलवान मुंशी, मुकेश लुगरिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur