Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News: झुंझुनूं में लड़की को उठाने आए दबंग! परिवार पर जानलेवा हमला

,

Video News: झुंझुनूं में लड़की को उठाने आए दबंग! परिवार पर जानलेवा हमला

दो गाड़ियों में सवार होकर आए दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला

परिवार की नाबालिग बेटी को जबरदस्ती उठाने की कोशिश

YouTube video

झुंझुनूं झुंझुनूं जिले से दबंगई से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिले के गुढागौड़जी थाना क्षेत्र के एक गांव की ढाणी में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया। दो गाड़ियों मे भरकर आए महिला और पुरुषों ने महिला पर लाल मिर्च फेंकी, उनकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की और बीचबचाव करने आए देवर को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया।


दबंगों ने किया हमला, कुल्हाड़ी से किया घायल

गांव की एक ढाणी में गुरुवार रात दो गाड़ियों में सवार होकर महिला और पुरुष आरोपी पहुंचे। उन्होंने 17 वर्षीय बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की।
बीचबचाव करने आए देवर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


बाइक, पिकअप और खेत की पाइपों में लगाई आग

इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक और पिकअप में आग लगा दी। खेत में रखी पाइपों को भी जलाया गया, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।


पहले भी दी थी धमकी, पुलिस नहीं मानी गंभीरता

पीड़िता की मां ने बताया कि 3 अक्टूबर को भी आरोपियों ने मारपीट की थी। 8 अक्टूबर को FIR दर्ज करवाई गई, लेकिन पुलिस ने आपसी विवाद बताकर टाल दिया।
महिला ने कहा:

“अगर पुलिस पहले कार्रवाई करती तो आज ये घटना नहीं होती।”


लड़की से प्रेम संबंध था, परिवार ने ठुकराया रिश्ता

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की बेटी का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसे परिवार ने अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज युवक के परिजनों ने इसे “इज्जत का मामला” मानकर हमला किया।


नामजद रिपोर्ट, SP से सुरक्षा की मांग

गुढ़ागौड़जी थाने में राकेश, उर्मिला, सुरेश कुमार, राजकुमार, श्रवण सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीड़िता ने झुंझुनूं SP को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग भी की है।


पुलिस का बयान—जांच जारी, टीमें गठित

थाना अधिकारी ने बताया कि

“मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द कार्रवाई की जाएगी।”


घटना के मुख्य बिंदु:

  • स्थान: गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र, झुंझुनूं
  • घटना: नाबालिग को उठाने की कोशिश, कुल्हाड़ी से हमला
  • नुकसान: बाइक, पिकअप, पाइप जलाई गई
  • FIR: नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज
  • पृष्ठभूमि: लड़की के प्रेम संबंधों को लेकर रंजिश!
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur