Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्यामपूरा से सागासी रोड़ स्वीकृत करवाने पर विधायक रीटा चौधरी किया सम्मान

,

श्यामपूरा से सागासी रोड़ स्वीकृत करवाने पर विधायक रीटा चौधरी किया सम्मान

मंडावा ब्लॉक कॉंग्रेस उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला के नेतृत्व में

झुंझुनू, मंडावा विधानसभा व नवलगढ़ विधानसभा को नुआ होकर जोड़ने वाली सड़क श्यामपुरा सांगसी 2 किलोमीटर रोड़ व नुआ कब्रिस्तान की चारदीवारी इंटरलॉक सड़क एवं लाइब्रेरी के 30 लाख रुपये मंजूर करवाने पर आज मंडावा ब्लॉक कॉंग्रेस उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला के नेतृत्व में नुआ पंचायत के लोगो ने जाट बोर्डिंग पहुँचकर विधायक रीटा चौधरी को बुके भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर जाकिर झुंझुनुवाला ने कहा कि मंडावा विधायक रीटा चौधरी की सकारात्मक सोच की वजह से आज विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत को सड़कों से जोड़ा जा रहा हैं जिनके लिये साढ़े चार साल में 417 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाये हैं। रीटा चौधरी का मानना हैं कि किसी क्षेत्र को विकसित करना हो तो सड़क शिक्षा व चिकित्सा की सुविधा होनी बहुत जरूरी हैं तभी इस कार्यकाल में मंडावा विधानसभा में सरकारी महिला महाविद्यालय आई आई टी कॉलेज,कृषि महाविद्यालय कई स्वास्थ्य उपस्वास्थ्य केन्द्र,ऑक्सीजन प्लांट आदि सैंकड़ो विकास के कार्य राजनीतिक लड़ाई से ऊपर उठकर करवाये हैं। स्वागत करने वालो में ठेकेदार शीशराम पुनिया,मैनेजर अजय पुनिया,मास्टर इंद्राज पुनिया,गुलजारी पुनिया,दयाचंद पुनिया,रामकुमार पुनिया,सतीश महला,जगपाल सोहु, बीरबल नेहरा,सूबेदार अनीश खां,हवलदार गुलाम मुस्तफ़ा, हाजी यूनुस खां आदि सभी स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur