Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हिंदू जागरण मंच की मासिक मीटिंग संपन्न

हिंदू जागरण मंच की मासिक मीटिंग संपन्न

उदयपुरवाटी में किशोर सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के खेल ग्राउंड में हिंदू जागरण मंच की मासिक बैठक किशोर सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही हर वार्ड वाइज मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। जिससे हर घर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता बनाए जा सके। हर व्यक्ति को इस संगठन से जोड़ने प्रयास किया जाएगा। जिससे लोगों में देश प्रेम की भावना पैदा हो। इस दौरान मीटिंग में उदयपुरवाटी पूर्व बजरंग दल संयोजक अशोक सैनी, हिंदू गौ माता सेवा समिति अध्यक्ष अमित जांगिड़, राजेश कुमार सैनी, गिरीश कुमार, करण जांगिड़, संजय, राकेश कुमार गुर्जर, विष्णु कुमार, अभिषेक सोनी, राज सैनी, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, संजय कुमार सैनी, शिवनाथ, मनीष राठी, अमित कुमार शर्मा, मोनू कुमार मीणा, रणजीत सैनी सहित दर्जनों हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur