झुंझुंनू, स्थानीय चूणा चौक रामलीला पार्क में में भाजपा नेता राजीव चौधरी गुड्डू द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ के द्वारा भक्ति की रसदार बह रही है । अयोध्या से पधारे संतोष गोस्वामी जी महाराज ने आज भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करने के साथ ही मित्र सुदामा के साथ माखन चोरी का बहुत ही सुंदर ढंग से चित्रण किया । माता यशोदा को आदर्श पुत्र का कर्तव्य निर्वहन करते हुए ब्रह्मांड का दर्शन करवा कर अभिभूत करने का बहुत ही मार्मिक कथा सुनाते हुए किस प्रकार दुखी प्रजा को लेकर भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को धारण किया । जिस पावन व अधर्म को रोकने के लिए अवतार लिया था उसका पहला प्रसंग गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर लोगों को कंस के कोप से चिंता मुक्त किया । कथा के संयोजक भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि आज की कथा में आयोजक भाजपा नेता राजीव चौधरी गुड्डू, विनोद झाझडिया, जगदीश प्रसाद सैनी आदि का व्यास पीठ के समक्ष साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / माता यशोदा को करवाया ब्रह्मांड दर्शन
माता यशोदा को करवाया ब्रह्मांड दर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

