Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सांसद करेंगे इस्लामपुर में सीसी सड़क का लोकार्पण 6 मई को

सांसद करेंगे इस्लामपुर में सीसी सड़क का लोकार्पण 6 मई को

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के इस्लामपुर कस्बे में माखर- इस्लामपुर ग्राम पंचायत की सीमा पर बने पावर हाउस के पास बनी सीसी सड़क का लोकार्पण झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार 6 मई को शाम 4:00 बजे करेंगे। पावर धाम बालाजी मंदिर के पुजारी सुरेश माखररिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद कोष से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार शिरकत करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बबलू चौधरी भाजपा नेता करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम सैनी सरपंच ग्राम पंचायत मखर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशीला सैनी पंचायत समिति सदस्य माखर उपस्थित रहेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur