Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / टाँई ग्रामीण मण्डल में सांसद का प्रवास कार्यक्रम

,

टाँई ग्रामीण मण्डल में सांसद का प्रवास कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के तत्वाधान में

बिसाऊ, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के तत्वाधान में आयोजित मण्डल प्रवास कार्यक्रम में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के टाँई ग्रामीण मण्डल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पाली सांसद पी.पी. चौधरी, पाली जिला मंत्री जयवर्धन सिंह राकावत, मण्डल अध्यक्ष गौरी शंकर शेखावत, कार्यक्रम संयोजक सरपंच छगन सिंह शेखावत, पूर्व ब्लॉक सदस्य फूलचन्द जांगिड़, भवानी सिंह पालावत, मंचासीन अतिथि उपस्थित थे। चौधरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केन्दीय नितियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए वर्तमान राजस्थान सरकार पर विकास के प्रति उदासीनता की नीतियों की भर्त्सना की एवं दिलोई बूथ के कच्ची बस्ती में भाजपा के पक्ष में जनसम्पर्क किया और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अंत्योदय को समर्पित विभिन्न योजना के सम्बन्ध में लोगों से चर्चा की। इस अवसर पर दिलोई सरपंच सतीश कुमार पूनियां, इंजी. पीयूष ढूकिया, सहदेव सिंह पालावत, बालूराम सिहाग, भंवर लाल सेन, बूथ अध्यक्ष महावीर प्रसाद जांगिड़, सुरेन्द्र सिंह चारण, रुकमानन्द जांगिड़, दिलीप सिंह शेखावत, शंकरलाल जांगिड़, सुनील रुलानिया, सुरेश कुमार, छोटू राम, सुनील कुमार, महेश कुमार मीणा, प्रहलाद सिहाग, राकेश जांगिड़, जसवंत सिंह शेखावत, सत्यपाल शेखावत, राजू सिंह शेखावत, जितेन्द्र सिंह कुल्हरी, नरेन्द्र सिंह शेखावत इत्यादि ग्रामीणजन उपस्थित थे। संचालन महावीर प्रसाद शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur