खेतड़ी[हर्ष स्वामी ] थाने में रविवार शाम को डीएसपी विरेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने बबाई व निजामपुर मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरो को ठीक करवाने, कस्बे के मुख्य बाजार में कुछ युवकों द्वारा रोजाना तेज गति से बाइक दौड़ाना, कस्बे में दिन में गुजरने वाले ओवरलोड़ डंपरों पर रोक लगाने, एसबीआई बैंक के सामने मुख्य सडक़ पर लगने वाले जाम, बबाई पुलिस चौकी के पास नाली टूटने से हादसें होने के मुद्दे उठाए गए। जिन पर डीएसपी विरेंद्र कुमार मीणा ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर थानाधिकारी विक्रम सिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष शशी सैनी, पूर्व चेयरमेन सीताराम वर्मा, जिला मंत्री उम्मेदसिंह निवार्ण, डॉ. सोमदत भगत, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन शाह, सत्यनारायण भार्गव, पार्षद गजेंद्र जलंद्रा, एडवोकेट अजीत सिंह तंवर, विजेंद्र सिंह, नंदूसिंह, प्रकाशचंद आदि लोगों ने विचार रखे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुख्य सडक़ पर लगने वाले जाम के स्थाई निराकरण की मांग
मुख्य सडक़ पर लगने वाले जाम के स्थाई निराकरण की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।