Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : 8.86 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल गिरोह पर झुंझुनूं पुलिस की बड़ी चोट

,

Video News : 8.86 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल गिरोह पर झुंझुनूं पुलिस की बड़ी चोट

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : 8.86 करोड़ की साइबर ठगी में शामिल गिरोह पर झुंझुनूं पुलिस की बड़ी चोट

YouTube video
झुंझुनूं जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस थाना मुकुंदगढ़ की टीम ने फास्ट पेज नाम की APK फाइल के जरिए आमजन से ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन साइबर फ्रॉडरों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया से फैलाते थे ठगी का जाल

आरोपी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर फर्जी अकाउंट और पेज बनाकर लोगों को आकर्षक ऑफर का लालच देते थे।
इसके बाद मोबाइल में फास्ट पेज APK फाइल इंस्टॉल करवाकर बैंक खातों और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते थे।

8.86 करोड़ रुपए की साइबर ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज विभिन्न साइबर शिकायतों में
कुल ठगी की राशि 8 करोड़ 86 लाख 85 हजार 885 रुपए है।
इनमें से करीब 1 लाख 90 हजार 299 रुपए सीधे आरोपियों के बैंक खातों में ट्रांसफर होना पाया गया।

म्यूल अकाउंट ऑपरेशन में कार्रवाई

दिनांक 23 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय संचालित म्यूल अकाउंट ऑपरेशन के तहत संदिग्ध खाताधारक अनूप अग्रवाल के खाते की जांच की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकुंदगढ़ कस्बे में दबिश दी, जहां एक स्कॉर्पियो N गाड़ी में सवार तीन युवक साइबर ठगी करते मिले।

बरामदगी: मोबाइल, ATM और स्कॉर्पियो

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 08 मोबाइल फोन

  • 04 एटीएम कार्ड

  • 01 स्कॉर्पियो N वाहन
    जब्त किए हैं।

संगठित अपराध की धाराओं में केस

तीनों आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध एवं संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर
गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. अनूप कुमार पुत्र विजय कुमार महाजन (45)
    निवासी वार्ड नंबर 9, डूंडलोद, थाना मुकुंदगढ़

  2. सुनील कुमार पुत्र नेमिचंद जाट (24)
    निवासी डूमरा, थाना मुकुंदगढ़

  3. संदीप कुमार पुत्र रमेश कुमार जाट (20)
    निवासी कसवाली, थाना बलारा, जिला सीकर

एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन,
एवं वृत्ताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी ताराचंद (उप निरीक्षक) मय टीम द्वारा की गई।

 Shekhawati Live Cyber Alert

झुंझुनूं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान APK, लिंक या ऐप को इंस्टॉल न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें।