Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुकुंदगढ़ में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 104 ग्राम गांजा जब्त

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

मुकुंदगढ़ में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 104 ग्राम गांजा जब्त

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : मुकुंदगढ़ में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 104 ग्राम गांजा जब्त

झुंझुनूं, जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना मुकुंदगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचते एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशानुसार,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन एवं
वृत्ताधिकारी नवलगढ़  महावीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में की गई।

गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पकड़ा गया

दिनांक 06.02.26 को उप निरीक्षक ताराचंद, थानाधिकारी पुलिस थाना मुकुंदगढ़, मय जाप्ता गश्त करते हुए पुराना कुआं, सदाबहार मोहल्ला, मुकुंदगढ़ पहुंचे।

इस दौरान एक युवक हाथ में थैली लिए नजर आया, जो पुलिस जाप्ता को देखकर कुएं पर बनी गुमटी की ओर छिपने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर तलाशी ली।

 गांजा, डिजिटल कांटा और जिपर बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से

  • 104 ग्राम अवैध गांजा

  • डिजिटल तौल कांटा

  • छोटी प्लास्टिक जिपर थैलियां
    बरामद की गईं।

युवक ने गांजा रखने व बेचने के संबंध में कोई अनुज्ञापत्र या वैध दस्तावेज नहीं होना स्वीकार किया।

 आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस प्रकार है

वरुण शर्मा पुत्र सुनील शर्मा

  • जाति: ब्राह्मण

  • उम्र: 21 वर्ष

  • निवासी: वार्ड नंबर 05, मुकुंदगढ़

  • थाना: मुकुंदगढ़, जिला झुंझुनूं

 प्रकरण दर्ज, जांच शुरू

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur