स्थानीय थाने में मारपीट और दुर्घटना कारित करने के दो अलग अलग मामले दर्ज हुए है । जानकारी के अनुसार देवगाँव निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह राजपूत ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को करीब 5 बजे सायंकाल के समय मेरा भाई विकास उर्फ भोला गाव के चोक में बैठा था कि गांव के ही रविन्द्र उर्फ लाला राजपूत पुत्र अमर सिंह ने अचानक आकर मेरे भाई के साथ मारपीट की और दाहिना हाथ तोड़दिया और गोड़े पर लाठियो से मारी जिससे उसे चोटे आई और गाव वालो ने उसे झुंझुनूं बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया । इसी तरह ढ़ीगाल निवासी सतीश कुमार पुत्र विधाधर जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अगस्त को उसका साला सुनील कुमार बाइक से बीबासर जा रहा था कि रात को 10 बजे के करीब ट्रक के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसका साला चोटिल और घायल हो गया। जिस पर उसे झुंझुनू बीडीके हॉस्पिटल और गंभीर घायल होने पर जयपुर रैफर किया गया । इस दुर्घटना से उसका दाहिना पैर कट गया और दाहिने हाथ पर चोट और फेकच्चर हो गया का अब तक जयपुर में उपचार चल रहा है । उपचार में व्यस्त रहने से करीब 2 माह के बाद अब मुकदमा दर्ज करवाया गया है । पुलिस ने दोनों ही मामलो को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । दोनों ही जांच हेड कांस्टेबल पवन कुमार कर रहे है ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुकुंदगढ़ में मारपीट और दुर्घटना का मामला दर्ज
मुकुंदगढ़ में मारपीट और दुर्घटना का मामला दर्ज



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।