Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मुकुन्दगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

मुकुन्दगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

झुंझुनूं जिले के मुकुन्दगढ़ थाना पुलिस को अल सुबह मुख्य बस स्टेण्ड पर एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। थानाधिकारी रामस्वरूप बराला ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस को गुरूवार सुबह मुख्य बस स्टेण्ड पर एक व्यक्ति संदिग्धवस्था में पड़ा है पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया ओर इस्तिहार और सोशियल मीडिया पर पहचान के लिए अपील जारी की। जानकारी के अनुसार अधेड़ की उम्र 35 से 40 वर्षीय के लगभग है, फटे पुराने कपड़े पहन रखे है एवं भिखारी जैसा प्रतीत होता है, उसके पास कोई पहचान पत्र और पर्ची कागजात नहीं मिले है केवल एक मैला कुचला पुराना थैला जिसमें फटे पुराने कपड़े और अन्य अन्य उपयोगी वस्तुए मिली है । शव के पहचान के प्रयास जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur