Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ

झुंझुनूं में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ

551 महिलाएं हुईं शामिल

झुंझुनू, झुंझुनूं शहर में चूणा चौक पार्क में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। कलश यात्रा बावलियों की बगीची से प्रारंभ होकर झुंझुनूं के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल चूणा चौक पहुंची। कथा के आयोजक भाजपा नेता राजीव चौधरी (गुड्डू) श्रीमद्भागवत को शिरोधार्य कर कलश यात्रा में सबसे आगे रहे। 551 महिलाएं भी कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा का शुभारंभ फलाहारी बाबा आंनदगिरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। संत ओमनाथ जी महाराज व सिद्धेश्वर महादेव के महामंडलेश्वर श्री चेतननाथ महाराज मुकंदगढ भी उपस्थित रहे। नगरवासियों ने कई स्थानों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। राजीव चौधरी (गुड्डू) ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक संगम को देखकर मैं अभिभूत हूं। उन्होंने झुंझुनुवासियों के इस स्नेह व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि चूणा चौक पार्क में 5 जुलाई तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संतोष जी गोस्वामी महाराज भागवत कथा का पाठ करेंगे।

इस दौरान यात्रा संयोजक महेश बसावतिया, शशिकांत गुरुजी, ज्योति प्रकाश शर्मा, गणेश सोनी, कपिल सोनी, विश्व हिंदू परिषद नगर मंडल अध्यक्ष ललित जोशी, पार्षद मंजू शर्मा, पार्षद बुधराम सैनी, पार्षद विजय सैनी, पूर्व पार्षद सुधा पंवार, भाजपा महिला नगर मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, महेंद्र सोनी, योगेंद्र कुमावत, सुशील सिकलीगर, सुनील मोरवाल, ताराचंद सैनी, लीलाधर पुरोहित, रामनिवास सैनी, शिवचरण पुरोहित, श्यामसुंदर डालमिया, अर्जुन वर्मा, शुभकरण चोपदार, धीरेंद्र चौधरी, ममता शर्मा, संजू शर्मा, रुक्मिणी भैड़ा समेत सर्व समाज के हजारों लोग यात्रा में शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur