Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगायें – सैनी

एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगायें – सैनी

झुन्झुनूं, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती दिवस 6 जुलाई को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर 370 पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसके लिए जिले के समस्त विधायक, लोकसभा प्रत्याशी, विधानसभा प्रत्याशी, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं समस्त पार्टी के पूर्व पदाधिकारी, जन प्रतिनिधिगण एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। जिला उपाध्यक्ष एवं जिला संयोजक, “एक पेड़ माँ के नाम अभियान“ ने बताया कि इस दुनियां में माँ से बड़ा कोई नहीं है। ‘माँ’ शब्द एक ऐसा शब्द है जिसमे समस्त संसार का बोध होता है। जिसके उच्चारण मात्र से ही हर दुःख दर्द का अंत हो जाता है। ‘माँ’ की ममता और उसके आँचल की महिमा को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है, उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। यह अभियान मातृ शक्ति को समर्पित है इसलिए सभी महिला कार्यकर्त्ता आगे रह कर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur