Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : सरसों की ढेरियों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : सरसों की ढेरियों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Police arrest accused in mustard heap fire case Malsisar

झुंझुनूं जिले के मलसीसर थाना क्षेत्र में कटी हुई सरसों की ढेरियों में आग लगाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


6 ढेरियों में लगाई गई थी आग

घटना 30 मार्च 2026 की रात की है, जब अलसीसर निवासी सुभाष मदन जागिड़ के खेत में रखी 9 सरसों की ढेरियों में से 6 ढेरियों में आग लगा दी गई

इस घटना से किसान को भारी नुकसान हुआ।


पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्ध की पहचान की।

लगातार प्रयासों के बाद 12 अप्रैल 2026 को आरोपी को दस्तयाब कर लिया गया।


आरोपी की पहचान

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान
सुशील कुमार उर्फ सुल्ला (50 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 05, अलसीसर के रूप में हुई है।


अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई।

साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृताधिकारी हरिसिंह धायल के सुपरविजन में टीम ने सफलता हासिल की।


थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम सक्रिय

थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर आग लगाने के कारणों की जांच कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur