Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अलसीसर मंडल में ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम आयोजित

,

अलसीसर मंडल में ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम आयोजित

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रवासी विधायक कार्यक्रम के पाँचवें दिन ‘‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’’ अलसीसर के परशुराम भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के बंदायू से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कालेर ने की। विधायक कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मंडावा विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक ही नहीं अपितु घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, पूर्व प्रधान बिमला चौधरी, राजेश बाबल, विस्तारक नरेश नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप पूनियां मंचासिन अतिथि थे। इस अवसर पर रतन सिंह शेखावत, हनुमान सिंह शेखावत, मूलचंद सरावग, प्रहलाद राय सैनी, सीताराम शर्मा, विनोद जांगिड़, अनूप कस्वां, अजय कुमार रांगेरा, योगेश सोनी, ताराचंद डागर, रोबिन डूडी, विकास महला, राजकुमार महरिया, मूलचंद कस्वां, जगदीश प्रसाद लाम्बा, विश्म्भर खालिया, संदीप कस्वां, मदन सिंह धाबाई, जयपाल सिंह पूनियां, महावीर सिंह शेखावत, अयाज अहमद, भंवरु खां, विजय सिंह शेखावत, छगन सिंह गुर्जर, दामोदर सिंह राठौड़, रोहिताश कालेर, सुनील सैन, जीवण राम गढ़वाल, विजय सिंह शेखावत, राम निरंजन शर्मा, बंशीधर तेतरवाल, सत्यनारायण जांगिड़, जब्बार खान, ओम प्रकाश शर्मा, लोकेश कुमार, हरेन्द्र सिंह, जय प्रकाश शर्मा, राजा शर्मा, मनोज बारहठ, पुरूषोतम लाल, सुशील दर्जी, कैलाश चन्द, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur