Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नाबालिग से बलात्कार व पीड़िता के पिता के हत्यारे को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

नाबालिग से बलात्कार व पीड़िता के पिता के हत्यारे को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

नवलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नवलगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के बसावा गांव में कल  हुई नाबालिग बालिका से बलात्कार के आरोपी होशियार सिंह को गोल्याना  की पहाड़ी से गिरफ्तार किया। वही बलात्कार के आरोपी के घर दबिश देने पर उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव किया पुलिस ने राज्य कार्य में बाधा का मामला दस – बारह लोगों पर दर्ज किया है। वही हत्या के आरोपी मनोहर को पकौड़ीओ की ढाणी से गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच चल रही है। हत्या का आरोपी मनोहर मृतक राजेंद्र का भतीजा है जिनका पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस टीम में सीआई महावीर सिंह राठौड़ ,उप निरीक्षक पुलिस महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल दारा सिंह ,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ,महेंद्र कुमार ,दिलीप सिंह शेखावत, संजय कुमार ,राजीव ,अजय सिंह ,बलबीर ,सतपाल सिंह ,और वीरेंद्र कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur