Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नागौरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया

,

नागौरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया

मंडावा शहर का

झुंझुनू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान ने शनिवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में फेर बदल एवं विस्तार करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की सहमति से मोहम्मद अकरम नागौरी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडावा शहर का नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही फातिमा बानो नागौरी व सैयद अली मोम को नगर महामंत्री बनाया है। यह जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट ने बताया कि नागौरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर पर्यटन नगरी मंडावा शहर के अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी की लहर छा गई। इस अवसर पर मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मोम पूर्व मंडल अध्यक्ष हनीफ मेंसरिया पार्षद मोहम्मद इब्राहीम रंगरेज अब्दुल सत्तार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया भाजपा के मंडावा शहर के नगर मंडल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी सुशीला सिगडा कृष्णा कुमार जानू खलील सिलावट भाजपा के सीकर जिले के प्रभारी दिनेश धबाई मोर्चे की जिला मंत्री रफीक अहमद खान लुकमान खान गागेसर सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता ने प्रशंसा व्यक्त कर खुशी मनाई। कांट ने बताया की जिले में शेष बचे मंडल अध्यक्षों की घोषणा मोर्चे के जिला अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही कर दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur