Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : खुडोत से गिडानिया मंदिर में चढ़ाया नाहर सिंह दादा का निशान

Jhunjhunu News : खुडोत से गिडानिया मंदिर में चढ़ाया नाहर सिंह दादा का निशान

Devotees carrying Nahar Singh Dada flag to temple

ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ चढ़ाया निशान
चिड़ावा के निकटवर्ती गांव खुडोत में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने दादा नाहर सिंह का निशान लेकर गिडानिया गांव स्थित मंदिर तक पदयात्रा की।

विधि-विधान से हुई पूजा

पंडित सुरजभान शर्मा ने विधि-विधान से निशान की पूजा-अर्चना करवाई और गांव से प्रस्थान करवाया।

इसके बाद श्रद्धालु निशान को लेकर गिडानिया स्थित दादा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत निशान चढ़ाया गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच अनिल कुमार, समाजसेवी बनवारी लाल रेपस्वाल, सुखवीर मान, प्रदीप पायल, सुनिल धायल, पवन पायल, सुरजीत धायल, विनोद मिठारवाल और लक्ष्य मान सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

इस अवसर पर धर्मा मेघवाल, मोहरसिंह, राजवीर जोगी, सतबीर, विकास मान, शेर सिंह धायल, अमित कुमार, रामनिवास रेप्सवाल, पूर्वित मान, विजेंद्र जांगीड़, सुनिता मान, सिलोचना पायल, उर्मिला मान, अनिता देवी, कमला देवी, राकेश देवी, भाला देवी, फुली देवी, मोनिका देवी और नेहा दाधिच सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

भक्ति और उत्साह का माहौल

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। ग्रामीणों ने जयकारों के साथ निशान यात्रा निकाली और मंदिर में श्रद्धापूर्वक अर्पित किया।

यह आयोजन गांव की धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बना।