Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक उठाएंगे विधानसभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया हत्याकांड का मुद्दा

,

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक उठाएंगे विधानसभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया हत्याकांड का मुद्दा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पहुंचे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया निवास पर भड़ौदा में

झुंझुनू, झुंझुनू में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझडिया की हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक  नारायण बेनीवाल विधानसभा क्षेत्र खीवसर, पुखराज गर्ग विधानसभा क्षेत्र भोपालगढ़,  इंदिरा देवी बावरी विधानसभा क्षेत्र मेहता भडोदा गांव पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया तथा उचित कार्रवाई करवाने के लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक नारायण बेनीवाल एवं पुखराज गर्ग ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था विफल हो चुकी है।  एक पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की हत्या कर दी जाती है. पुलिस इंटेलिजेंस विफल हो गया है इसमें अगर कहीं भी किसी भी बड़े आदमी का हाथ हो तो उस पर कार्रवाई करने के लिए शासन व प्रशासन से बातचीत की जाएगी। विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को तीनों विधायक पुरजोर तरीके से उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो सड़क पर आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान दिनेश सहारण युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष झुंझुनूं जिलाध्यक्ष राजेंद्र फौजी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील श्योपुरा, सिद्धार्थ चौधरी, राजीव गोगी विधानसभा अध्यक्ष मंडावा, राजेश मिल ‘युवा अध्यक्ष विधानसभा मंडावा, विकास गिल, शिवशंकर शर्मा विधानसभा अध्यक्ष पिलानी, नरेश खटाना उदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र डोरवाल सीकर जिलाध्यक्ष विदया चौधरी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मनीष थाली विकास पायल, विकास बुडानिया, अजीत (बिलु) मुरादपुरिया, विनोद सैनी, संजय डाटिका, जिला मीडिया प्रभारी करण लमोरिया झुन्झुनू, सुरेश बिलुराव, अंकित बुगालिया, अजीत, पंकज गुर्जर उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur