Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय जाट महासंघ ने अन्तर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाया

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने अन्तर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाया

पक्षियों के परिंडे बांधकर

चिड़ावा, अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस के मौके पर चिड़ावा में राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पक्षियों के परिंडे बांधकर के अन्तर्राष्ट्रीय जाट दिवस मनाया। महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए 500 परिंडे बांधने का संकल्प लिया। इस मौके पर जाट महासंघ के पदाधिकारियों ने समाज में व्याप्त सामाजिक कुरुतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया। इसी समय जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान , जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबे. रामनिवास थाकन, जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा, सचिव सुबे. जयसिंह बराला एवं महालक्ष्मी ज्वैलर्स के डायरेक्टर जयसिंह माठ ने उपरोक्त प्रस्ताव का स्वागत किया। इस अवसर पर सुबे. भरतसिंह सिहाग,सत्यवीर मैंचू , मन्दरूप डांगी, सतिश कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग, मनोज कुमार, संजय एवं अमित कुमार उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur