Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

जेजेटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

निबंध, प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

झुंझुनू, जेजेटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को विज्ञान संस्थान द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया जानकारी देते हुए की विभागा अध्यक्ष डॉ. सपना राघव ने बताया कि यह विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन ने फरवरी 1928 में की थी इस खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेषित करना एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मधु गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि आज के इस युग में विज्ञान की खोज के कारण ही नए-नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं एक मोबाइल को ही देखा जाए तो पूरी दुनिया को मुट्ठी में समेटा गया है।खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि विज्ञान के साथ-साथ फिजिकल एजुकेशन का भी बहुत महत्व है उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होना बहुत जरूरी है आज खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में बहुत लाभ मिलता है यह आम आदमी जानता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध, आशु भाषा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्नोत्तरी में अल्बर्ट डेविड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में मधुबाला प्रथम रही, आशु भाषा प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम और रंगोली में अंजना एवं प्रतिभा ने बाजी मारी। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति चौधरी, डॉ, कंचन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया कार्यक्रम में डा. इकराम कुरैशी डॉ प्रतीक शर्मा, डॉ, रामगोपाल ढाका सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur