Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

,

ज्योति विद्यापीठ में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

बगड़, मेजर ध्यानचंद हॉकी जादूगर के जन्म दिवस पर ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ में जिला खेल अधिकारी राजेश ओला, राजस्थान फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला फुटबॉल संघ सचिव महेंद्र बिजारनिया, जिला स्टेडियम सहायक प्रशासनिक अधिकारी मालीराम, फुटबॉल कोच विकास बुडानिया के आतिथ्य में ज्योति विद्यापीठ की हॉकी टीम A शहीद प्रशांत बुंदेला एवं टीम B शहीद सूबेदार राजेंद्र प्रसाद के बीच मैत्रीय मैच विद्यालय के खेल ग्राउंड पर खेल कर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया जिसमें टीम A 2-1 से विजय रही । अतिथि स्वागत सत्कार पश्चात बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने सभी खिलाड़ियों एवं PTI नरेश शर्मा, मनीष धाबाई, मीरा कटेवा, प्राचार्या किरण सैनी, प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी, समन्वयक बद्री विशाल जांगिड़ एवं समस्त विद्यालय परिवार को इस मौके पर शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय की एवं टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की । अंत में प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने अतिथि जन का आभार व्यक्त किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur