Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नौरंगपुरा जीएसएस के सभाचन्द जाखड़ बने नव निर्वाचित अध्यक्ष

नौरंगपुरा जीएसएस के सभाचन्द जाखड़ बने नव निर्वाचित अध्यक्ष

बाघोली, नौरंगपुरा ग्राम सेवा समिति सहकारी समिति लिमिटेड के प्रबंधकारणी के चुनाव सम्पन्न हुये।व्यवस्थापक शशी कान्त शर्मा ने बताया कि जिसमें कार्यकारणी के 11 सदस्यों के मत पडे। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार श्रीचन्द व सभाचन्द जाखड़ चुनाव मैदान में रहे। श्रीचन्द को 4 मत व सभाचन्द को 7 मत मिले जिसमें 3 मत से सभाचन्द अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किये। उपाध्यक्ष पद पर एक ही आवेदन आने पर शंकरलाल को र्निविरोध निर्वाचित किया गया। अब कार्यकारणी में गोपीचन्द, आशादेवी, महेशकुमार, विजयसिंह, मुकेशकुमार, श्रीचन्द, धर्मपाल, राजेश ,बनवारी आदि शामिल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur