Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : नवलगढ़ अस्पताल इंजेक्शन चोरी केस: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : नवलगढ़ अस्पताल इंजेक्शन चोरी केस: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

323 इंजेक्शन गायब होने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Navalgarh hospital injection theft police arrest main accused

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ स्थित जिला सरकारी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी का मामला सामने आया था।

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


323 इंजेक्शन गायब, जांच में खुलासा

घटना की जानकारी तब मिली जब मेल वार्ड में रखी दवाइयों की आलमारी से inj. H. Albumin इंजेक्शन कम पाए गए

जांच में सामने आया कि कुल 323 इंजेक्शन गायब हैं।


पहले महिला आरोपी पकड़ी गई

घटना के दौरान एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा गया था, जिसके बैग से 8 इंजेक्शन बरामद हुए।

उसकी पहचान दीपाली कुमावत (नवलगढ़ निवासी) के रूप में हुई, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह गिरफ्तार

पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए:

देवेन्द्र सिंह (29 वर्ष)जाति राजपुत
निवासी खाखोली, जिला सीकर

को गिरफ्तार किया है।


अस्पताल प्रशासन ने दी थी रिपोर्ट

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी महेंद्र सबलानिया ने इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

इसके बाद अस्पताल की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित की गई थी।


पुलिस टीम की कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई:

  • एसपी कावेन्द्र सिंह सागर (IPS)
  • एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत
  • वृताधिकारी महावीर सिंह

के निर्देशन में थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में की गई।


अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं।

जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।


स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, गंभीर मामला

सरकारी अस्पताल से दवाइयों की चोरी का यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur