Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नवलगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

नवलगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित

नवलगढ़[मुकेश सैनी ] भाजपा युवा मोर्चा के सभी मण्डलों की बैठक आज सीकर रोड़ स्थित भाजपा मुख्य कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सतीश गजराज की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में जिला मंत्री सुनील सामरा, शहर मण्डल अध्यक्ष गौतम खण्डेलवाल, भाजपा नेता रवि सैनी, बसावा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, चेलासी मण्डल अध्यक्ष मनीश कुमावत, कारी मण्डल अध्यक्ष श्याम सोनी मौजूद रहे। बैठक में 15 अगस्त पर तिरंगा यात्रा व युवा सम्मेलन कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई। जिसमें सभी युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी दी गई। 15 अगस्त सुबह 11 बजे से यात्रा का शुभारम्भ रूपनिवास पैलेस रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये घूमचक्कर शहीद विजयपाल सिंह ढाका स्मृति स्थल पर यात्रा का समापन होगा और वही पर युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के प्रभारी सुनील सामरा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर चेलासी मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह शेखावत, शहर मण्डल महामंत्री रामगोपाल चोबदार, मनीष विश्नोलिया, उपाध्यक्ष विकेश रोयल, मुकेश सैनी चिराणा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur