महिला एवं बाल विकास विभाग को पिछले चार साल बाद सीडीपीओं नसीब हुआ है। इन्द्रा सूरा ने गुरूवार को सीडीपीओं का भार संभाल लिया है, साथ ही कामकाज की रूप रेखा भी बदलने के साथ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नवलगढ़ में पिछले चार साल से यह पद खाली पड़ा था जिसके कारण महिला एवं बाल विकास विभाग का काम प्रभावित था। क्षेत्र में 204 आंगन बाड़ी केन्द्र है जिसका कोई धनी धोरी नही था वहीं पद खाली रहने पर कर्मचारी भी मनमर्जी से काम करते थे। कर्मचारियों का वेतन भी उदयपुरवाटी से बनता था। वैसे तो 2002 के बाद आज तक नवलगढ़ को स्थाई सीडीपीओं नहीं मिला कभी किसी को तो कभी किसी को चार्ज सौंपते रहे। इन्द्रा सूरा काफी अनुभवी और निडर है, 1987 से विभाग में काम कर रही है वे इससे पहले सूरजगढ़ में भी रह चुकी है। अभी झुंझुनंू से प्रमोट होकर आई है, इन्द्रा 2022 में रिटायर होगी। इन्द्रा ने कहा कि नवलगढ़ पंचायत समिति में 204 आंगन बाड़ी केन्द्र संचालित है उनमें क्या स्थिति है कैसे चल रहे है सोमवार से निरिक्षण किया जायेगा जहां स्थिति अच्छी नहीं है वहां सुधार किया जायेगा।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नवलगढ़ में इन्द्रा सूरा ने संभाला सीडीपीओं का पदभार
नवलगढ़ में इन्द्रा सूरा ने संभाला सीडीपीओं का पदभार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।