Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Video News : नवलगढ़ PNB गोल्ड लोन घोटाला: पूर्व मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार

,

Video News : नवलगढ़ PNB गोल्ड लोन घोटाला: पूर्व मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : Video News : नवलगढ़ PNB गोल्ड लोन घोटाला: पूर्व मैनेजर सहित 2 गिरफ्तार

YouTube video
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में हुए फर्जी गोल्ड लोन घोटाले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पूर्व बैंक मैनेजर अमित जांगिड और बैंक में बीसी संचालन करने वाले संतोष सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

 एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और
वृताधिकारी महावीर सिंह (RPS), नवलगढ़ के सुपरविजन में
थानाधिकारी अजय सिंहDST प्रभारी सरदारमल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 कैसे खुला घोटाले का राज

दिनांक 28 जनवरी 2026 को बैंक की उप-प्रबंधक सीमा महला द्वारा गोल्ड सेफ का चार्ज लेने से पहले जांच की गई,
जिसमें कई गोल्ड पैकेट्स से छेड़छाड़,
असली सोने की जगह नकली आभूषण रखे जाने का खुलासा हुआ।

 6 करोड़ से अधिक के सोने का गबन

जांच में सामने आया कि

  • फर्जी गोल्ड लोन खातों के जरिए असली सोना गायब किया गया

  • बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में नकली ज्वैलरी रखी गई

  • कुल गबन राशि 6 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई

 घोटाले का मास्टरमाइंड पूर्व बैंक मैनेजर

मुख्य आरोपी अमित जांगिड (38)

  • पूर्व शाखा प्रबंधक, PNB नवलगढ़

  • शेयर मार्केट में 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान

  • अपने नाम से 4 करोड़ का बीमा

  • आत्महत्या की नीयत से मथुरा में रेल के आगे कूदने की कोशिश

पुलिस ने उसे मथुरा-वृंदावन (उत्तर प्रदेश) से दस्तयाब किया।

 डकैती की भी रची गई थी साजिश

जांच में सामने आया कि

  • बैंक में डकैती डलवाने की योजना बनाई गई थी

  • 20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे

  • डकैती के जरिए सोना और DVR गायब करने की साजिश थी

 सहयोगी संतोष सैनी की भूमिका

दूसरा आरोपी संतोष सैनी (30)

  • बैंक में बीसी संचालन करता था

  • 5 हजार की नौकरी के बावजूद
    कई दुकानें, प्लॉट और मकान

उसके जरिए परिवारजनों व परिचितों के नाम
फर्जी गोल्ड लोन खाते खोले गए।

 अन्य बैंकों में भी रखा गया असली सोना

अनुसंधान में सामने आया कि

  • बैंक से निकाले गए असली सोने को
    अन्य बैंकों में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया

  • आरोपी की महिला मित्र के नाम से भी गोल्ड लोन कराया गया

अकूत संपत्ति का खुलासा

अमित जांगिड के पास

  • 2 महंगी कार

  • 1 बुलेट बाइक

  • सीकर के पॉश इलाके में तीन मंजिला मकान

  • गांव में 100+ गायों का डेयरी फार्म

  • 2 पिकअप वाहन

  • पत्नी के नाम गुढ़ा में जमीन

 आगे की कार्रवाई जारी

दोनों आरोपियों को पीसी रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि

  • अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है

  • संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है

  • जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं

 गिरफ्तार आरोपी

 अमित जांगिड पुत्र मातादीन, उम्र 38
पूर्व बैंक मैनेजर, PNB नवलगढ़
निवासी: सीथल, थाना गुढ़ा

 संतोष कुमार पुत्र महावीर प्रसाद, उम्र 30
निवासी: वार्ड 13, बाजी वाली ढाणी, झाझड़, नवलगढ़