Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : पिलानी में NDPS केस का फरार आरोपी गिरफ्तार

Pilani police arrest absconding NDPS accused after eight months investigation

चिड़ावा के NDPS केस में 8 महीने से फरार था आरोपी
झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना पिलानी की टीम ने NDPS एक्ट के मामले में 8 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर की गई।


झांझोत बस स्टैंड पर पकड़ी गई थी गांजा से भरी गाड़ी

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2025 को चिड़ावा थाना पुलिस ने झांझोत बस स्टैंड पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी से अवैध गांजा बरामद किया था।

इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


8 महीने से फरार था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

पुलिस ने लगातार आसूचना संकलन और संभावित स्थानों पर दबिश देकर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पंकज उर्फ पापड़ा नामक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: राकेश कुमार
  • पिता का नाम: ब्रह्मप्रकाश
  • उम्र: 28 वर्ष
  • जाति: स्वामी
  • निवासी: बेरला, थाना सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं

आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।