Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नीरज कुमार बने भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री, मिली बधाइयां

नीरज कुमार बने भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री, मिली बधाइयां

ककराना/भरत सिंह कटारिया, भारतीय किसान संघ के सीकर संभाग के संगठन मंत्री रहे नीरज कुमार को अब प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। यह घोषणा संघ की अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक में 26 व 27 जुलाई को नागपुर में हुई बैठक में की गई।

इस निर्णय से पूरे उदयपुरवाटी तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विभिन्न ग्राम इकाइयों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नीरज कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • दीपुरा ग्राम इकाई
    • अध्यक्ष: दुलीचंद सैनी
    • मंत्री: जगमाल सैनी
    • उपाध्यक्ष: रामजीलाल सैन
  • ककराना-गुलाबपुरा ग्राम इकाई
    • अध्यक्ष: फूलचंद टाक
    • कार्यकर्ता: भादर राम सैनी, जेपी सैनी
  • अन्य प्रमुख पदाधिकारी
    • तहसील अध्यक्ष: अशोक बोहरा, मंडावरा
    • तहसील प्रचार प्रमुख: नागर मल सैनी, ककराना
    • प्रांत प्रचार मंत्री: दिनेश गोरसिया, गुढ़ा

संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नीरज कुमार के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और विस्तार मिलेगा। उनकी संघर्षशील कार्यशैली और सांगठनिक अनुभव से पूरे प्रदेश में किसान हितों की आवाज़ और बुलंद होगी।