नेताजी मिशन पर हैं, जी हां विधानसभा चुनाव का डंका बज चुका है और इसी के साथ चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। विधानसभा उम्मीदवारों की सूची दोनों ही प्रमुख दलों ने अभी तक जारी नहीं की है जिसके कारण से तूफान से पहले छाई शांति की तरह सन्नाटा छाया है। नेताजी मौन है साथ ही कुछ नेता अपने क्षेत्र से भी गौण है। गौण इसलिए है क्योंकि नेताजी टिकट के लिए परेड पर हैं कभी जयपुर तो कभी दिल्ली दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। फिर भी सांस है गले में अटकी हुई है। दोनों ही प्रमुख दलों में संभावित प्रत्याशियों की एक लम्बी कतार है जो अपने अपने प्रयास में लगे हैं। वही सीकर, चूरू, झुंझुनू के संपूर्ण शेखावाटी क्षेत्र में दोनों राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में अभी उम्मीदवार अपने मन में बगावत की आग को दबाकर बैठे हैं। वो इस ताक में है कि टिकट मिली तो ठीक नहीं मिली तो बग़ावत का बिगुल हमे फुकना ही है। कोंग्रेस और भाजपा दोनों दलों में उम्मीदवारी निर्धारित करने के लिए मंथन और रायशुमारी जारी है। वही दोनों प्रमुख दलों से टिकट मांग रहे टिकटार्थी अन्य छोटे दलों बसपा, राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी व घनश्याम तिवाड़ी के संपर्क में भी बताये जा रहे है। ताकि प्रमुख दलों से टिकट न मिलने की स्थिति में चुनाव के मैदान में अपनी चुनौती कायम रखी जा सके। भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारो की सूचि दीपावली के बाद आने की संभावना है। मगर जिन नेताओ के सर पर टिकट कटने की तलवार लटकी हुई है उनका मुँह में न तो दीपावली की मिठाई मिठास ला पायेगी और न ही फुलझड़ी उनका मन बहला पायेगी। लिहाजा नेताजी की दिवाली संकट में है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नेताजी मिशन पर हैं क्योंकि…….
नेताजी मिशन पर हैं क्योंकि…….



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।