Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के दौरान 29 अगस्त (मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन) पर “राष्ट्रीय खेल दिवस“ मनाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढ़ूकिया, संस्था संचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू, खेल प्रभारी नीलम चौधरी, एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश, अन्जु सैनी व समस्त स्टाफ सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद्र की फोटो (प्रतिमा) पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में तीन टांग की दौड़ रस्साकस्सी, कबड्डी रूमाल झपट्टा आदि विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता रहने वाली टीम व छात्राओं को इंजी. प्यारेलाल ढ़ूकिया ने सम्मानित किया और बताया कि हमें मेजर ध्यानचंद की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल कभी भी हार-जीत को ध्यान में रखकर नहीं खेलना चाहिए। अपितु निष्पक्ष रूप से खेल भावना से खेलना चाहिए। संस्था सचिन इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को खेल की गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वास्थ्य व फिटनेस के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पूर्ण उत्साह से भाग लिया। रस्साकस्सी में कल्पना चावला ग्रुप, कबड्डी में मैरीकॉम ग्रुप, रुमाल झपट्टा में लक्ष्मीबाई ग्रुप तथा तीन टांग की दौड़ में प्रथम स्थान पर प्रिया पुत्री जयसिंह कृष्णिया, साजिया पुत्री मो. इदरिश तथा द्वितीय स्थान पर नेहा पुत्री मनोहर लाल व पलक पुत्री विजय कुमार रही। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राऐं उपस्थित रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur