Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में योग के साथ नव वर्ष की शुरुआत

आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय में योग के साथ नव वर्ष की शुरुआत

स्वतंत्रता सेनानी आशा देवी आर्यनायकम की जयंती पर लिया ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी खूबसूरत दुनिया बनाने का संकल्प

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में नव वर्ष के उपलक्ष में काजड़ा सरपंच मंजु तंवर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र बलौदा के योगा खिलाड़ियों ने योग कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नव वर्ष की शुरुआत की। अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी योगाचार्या सुदेश खरड़िया ने स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझाया। योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया, खुशी वर्मा और विशाल बेरला को आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व सरपंच जगदीश बड़ेसरा बड़ी सेही ने सुदेश खरड़िया को 5500 रूपये भेंटकर पुरस्कृत किया। सुदेश खरड़िया तीस महीने से बिना छुट्टी किये अनवरत योगाभ्यास कर रही हैं। नेशनल स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। नव वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोगों ने जल, वन, जमीन व पर्यावरण बचाने संबंधित कई संकल्प लिये। सूरजगढ़ के वरिष्ठ नेता पार्षद महावीर सैनी, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, लोटिया सरपंच महावीर सिंघल, बड़ी सेही पूर्व सरपंच जगदीश बडेसरा, भीम प्रज्ञा के प्रधान संपादक हरेश पंवार, एडवोकेट संदीप भड़िया जीणी, जगदेव सिंह खरड़िया, मनोहर लाल जांगिड़, शिक्षाविद् विजय कुमार आदि बतौर अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को मिठाई खिलाकर व दूध पिलाकर नव वर्ष की शुभकामना कामना दी गई। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार कृष्ण ढ़स्सा को गांधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी आशा देवी आर्यनायकम की जयंती पर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व में शांति स्थापित करने के साथ ही ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी खूबसूरत दुनिया बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी और महान सामाजिक कार्यकर्ता आशा देवी आर्यनायकम व स्वतंत्रता सेनानी महादेव देसाई की जयंती मनाई। दोनों ही स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन देश की आजादी और महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में समर्पित किया था। इस अवसर पर प्रथम और द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने वाली महिला अधिकारों की समर्थक महान सामाजिक कार्यकर्ता और देश की प्रथम महिला सांसद राधाबाई सुबारायन को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। सरपंच मंजु तंवर, हरेश पंवार, डॉ. प्रीतम सिंह, धर्मपाल गांधी, महावीर सैनी, जगदेव सिंह खरड़िया आदि ने सभा को संबोधित किया। स्वतंत्रता सेनानी आशा देवी आर्यनायकम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि आशा देवी का जन्म 1 जनवरी 1901 को लाहौर में एक शिक्षित परिवार में हुआ था। उनके पिता फणी भूषण अधिकारी और माता सरजूबाला देवी दोनों ही शिक्षाविद् और धर्मनिष्ठ, धार्मिक लोग थे। आशा देवी के पिता दिल्ली में प्रोफेसर थे। आशा देवी ने भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद बनारस में वीमेंस कॉलेज में अध्यापन का कार्य किया। आशा देवी का परिवार रविंद्रनाथ टैगोर के करीब था और शांतिनिकेतन उनके लिए घर जैसा था। आशा देवी को शांतिनिकेतन में भी अध्यापन करने का मौका मिला। आशा देवी आर्यनायकम शांतिनिकेतन व सेवाग्राम और आजादी के आंदोलन से जुड़ी हुई महिला थीं। वे देश के लिए एक समर्पित महिला थीं, जिन्होंने अभिज्ञता को दूर करने के साथ ही ज्ञान, प्रेम और विश्वास से भरी दुनिया बनाने की कोशिश की। महात्मा गांधी की नई तालीम (बुनियादी शिक्षा) की योजना को आगे बढ़ाने में आशा देवी आर्यनायकम का विशेष योगदान रहा है। महात्मा गांधी के साथ सेवाग्राम वर्धा में रहते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को नई तालीम देने, आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही गांधी जी के रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई। महात्मा गांधी की हत्या के बाद आशा देवी फरीदाबाद चली गई और उन्होंने फरीदाबाद में शरणार्थियों की देखभाल की। बच्चों के लिए स्कूल शुरू किये और विनोबा भावे के भूदान आंदोलन से जुड़ गई। 1954 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाली आशा देवी आर्यनायकम प्रथम महिला थीं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में सरपंच मंजु तंवर, सरपंच महावीर सिंह लोटिया, पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद, महावीर सैनी, राजेंद्र कुमार गांधी, मनोहर लाल जांगिड़, सुनील कठानिया, शिवदान सिंह भालोठिया, राजपाल सिंह फौगाट, मनजीत सिंह तंवर, हरीश पंवार, संदीप भड़िया, श्रीचंद पूनियां, शिक्षाविद् विजय कुमार, काशीराम सिंघल, विजय मील, धर्मपाल गांधी, जगदेव सिंह खरड़िया, डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, सुदेश खरड़िया, सोनू गांधी, खुशी वर्मा, अंजू गांधी, विशाल कुमावत, पवन कुमार, टीना, हिमांशु, मौसम, कनिका, इशिता, आकाश आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur