Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मोदी सरकार के नौ वर्ष रहे गरीब कल्याण को समर्पित – नागर

,

मोदी सरकार के नौ वर्ष रहे गरीब कल्याण को समर्पित – नागर

झुंझुनू, मोदी सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्ष गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं तथा जिस प्रकार से इस नौ वर्ष के शासन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास करने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की।उनका जीवन स्तर और अधिक ऊंचा हो इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को घर देने का काम किया। राज्यसभा सांसद आज कान्हा मैरिज गार्डन में आयोजित भाजपा की जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि मोदी ने इन नौ वर्षों में दुनियाभर मे भारत का गौरव बढाया है तथा देश मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। सभा के प्रारंभ में भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।जनसभा को सांसद नरेन्द्र कुमार, सूरजगढ विधायक सुभाष पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने भी सम्बोधित किया। जनसभा में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, अशोक सिंह शेखावत, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वभर पूनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेन्द्र चारण, बनवारी लाल सैनी,फतेहपुर की पूर्व प्रधान सुनीता जाखड मंचासीन अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया तथा जिला महामंत्रीराजेशदहिया ने धन्यवाद दिया। इस दौरान जिला मंत्री महेंद्र चंदवा ने सरल एप सम्बन्धित जानकारी रखी।जनसभा में जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया,राजेन्द्र भाम्बू, शेरसिंह निर्वाण, सुशीला सीगडा, सुनील लाम्बा, रामनिरंजन पुरोहित, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया,जिला मंत्री महेंद्र चंदवा, महावीर ढाका,नीता यादव, रिशाल कंवर, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, बालाजी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, झुंझुनू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, कुलोद मण्डल अध्यक्ष सतीश खीचड, नवलगढ संयोजक शब्द प्रकाश बियान, मुकुंदगढ अध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडावा अध्यक्ष मोहन लाल सैनी,मलसीसर अध्यक्ष सुधीर चौमाल,कोलिंडा अध्यक्ष देशराज राड,चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पिलानी अध्यक्ष नरेन्द्र राठौड, मंडेला मंडल संयोजक ओमप्रकाश सोनी, डुलानिया मंडल संयोजक होशियार शर्मा, चिडावा ग्रामीण मंडल संयोजक विकास सवामी, देवरोड मंडल संयोजक सज्जन कोठारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति ओमेन्द्र चारण, बनवारी लाल सैनी, विक्रम सिंह जाखल, वीरपाल सिंह शेखावत, राजेश कटेवा,धर्मपाल गुर्जर, ओ.बी.सी.मोर्चा जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सयोराण, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, एस. सी. मोर्चा जिला संयोजक सुरेंद्र भाटिया, एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, भाजपा नेता अतुल खीचड, उधोग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया , सेवाराम गुप्ता, भाजपा नेता राजीव चौधरी,राजेश बाबल, संजय जाअंगीड,पूर्व प्रधान गिरधारी खीचड, बिमला चौधरी, सुधा पंवार, मंजू चौहान, भंवरी शेखावत, सावित्री सैनी,के.के. जानू,मुरली मनोहर शर्मा, मनोज आलडिया, श्रीराम सैनी,आई टी संयोजक सौरभ सोनी, सतीश गजराज, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी,भरत बोहरा, राजेन्द्र शर्मा पचेरी, सोशल मीडिया संयोजक सुभाष सैनी,पुरुषोत्तम सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur