सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे से गुजर रहा सीकर लोहारू फोरलेन हाईवे ठेकदार की लापरवाही के चलते आए दिन होने वाले सडक़ हादसों का कारण बन रहा है इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके है। पिछले सालभर से सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा लेकिन कहीं पर भी सडक़ निर्माण कार्य को इंगित करता कोई बोर्ड नजर नही आ रहा जिससे रात के समय वाहन चालक भ्रम की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है। समस्या को लेकर बार-बार मीडिया में समाचार प्रकाशित हुए लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। मंगलवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कार पलटने से उसमें सवार चार श्रद्धालु घायल हो गए। एम्बुलेंस पायलट मनेन्द्र व ईएमटी कमल ने बताया दिल्ली से खाटुधाम बाबा श्याम के दर्शन के लिए आई20 कार में सवार होकर जा रहे राकेश(40)गिरीराज(26)अनीष(13) व अमृता (22) रात करीब ढ़ाई बजे पिलोद से कासनी के बीच क्षतिग्रस्त सडक़ पर कार पलटने से घायल हो गए। सुचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से गिरीराज की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / निर्माणाधीन हाईवे बन रहा हादसों का कारण
निर्माणाधीन हाईवे बन रहा हादसों का कारण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।