Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में भी पहले दिन कोई नामांकन नहीं

झुंझुनू में भी पहले दिन कोई नामांकन नहीं

लोकसभा आम चुनाव अधिसूचना जारी, 27 मार्च तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र

झुंझुनूं, झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बुधवार को झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए अधिसूचना जारी की। अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन नामांकन शून्य रहा। अभ्यर्थियों द्वारा 27 मार्च तक अपने नाम निर्देशन-पत्र परिदत्त किए जा सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि अभ्यर्थियों या उनके किसी प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन-पत्र 27 मार्च तक सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के भिन्न) जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट झुंझुनूं के कार्यालय में परिदत्त किए जा सकते हैं। 23 मार्च को शनिवार, 24 को रविवार तथा 25 मार्च को धूलंडी का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur