Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू की सातों विधानसभा क्षेत्र में से किसी में भी कोई नामांकन नहीं हुआ दाखिल

झुंझुनू की सातों विधानसभा क्षेत्र में से किसी में भी कोई नामांकन नहीं हुआ दाखिल

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

6 नवंबर तक लिए जाएंगे नामांकन

झुंझुनू, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अभ्यर्थी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। अभ्यर्थियों से 06 नवंबर 2023 तक नामांकन लिए जाएंगे तथा 7 नवंबर को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 09 नवंबर तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। शनिवार, 25 नवंबर 2023 को मतदान होगा तथा 03 दिसंबर को मतगणना होगी। वही बता दे कि नामांकन दाखिल करने के पहले दिन जिला निर्वाचन अधिकारी के अधीन सातों विधानसभा क्षेत्र में से किसी में भी कोई नामांकन नहीं प्राप्त हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur