Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नामाकंन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी ने नहीं दिया आवेदन

नामाकंन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी ने नहीं दिया आवेदन

झुंझुनूं, लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र रिटनिर्ंग अधिकारी को पेश नहीं किया। रिटर्निंग अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि प्रत्याशी 27 मार्च तक अपना नाम निर्देशन पत्र जमा करवा सकते हैं। वहीं 28 मार्च को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 मार्च तक नाम-निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। वहीं 19 अप्रैल को मतदान होगा। रिटर्निंग अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने बताया कि अभ्यर्थियों या उनके किसी प्रस्थापक द्वारा नाम निर्देशन-पत्र 27 मार्च तक सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के भिन्न) जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट झुंझुनूं के कार्यालय में परिदत्त किए जा सकते हैं। 23 मार्च को शनिवार, 24 को रविवार तथा 25 मार्च को धूलंडी का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur