Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / घर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं सह संयोजक मनोनीत

,

घर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं सह संयोजक मनोनीत

पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया

झुंझुनूं, आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त 9 से 15 अगस्त तक घर -घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महेंद्र चंदवा को जिला संयोजक एवं जयदीप गुर्जर व सुरेन्द्र भाटिया को सह संयोजक नियुक्त किया है। शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक बूथ स्तर पर हर घर तिंरगा अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए मंडल स्तर पर भी संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त किए जायेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur