Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में 15 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

झुंझुनूं में 15 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

झुंझुनूं, आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के नामांकन पूर्ण होने के बाद मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से ओमप्रकाश का नामाकंन रद्द हुआ है। झुंझुनू से न्यू इंडिया यूनाईटेड पार्टी के दीपक शर्मा, निर्दलीय सहीराम, राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी से मनोज सिंह का, मंडावा से न्यू इंडिया यूनाईटेड पार्टी के दीपक शर्मा का, नवलगढ़ से आम आदमी पार्टी के अयुब मोहम्मद, जन नायक जनता पार्टी से प्रतिभा सिंह, न्यू इंडिया यूनाईटेड पार्टी के सूर्यकांत का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं उदयपुरवाटी से बीएसपी के प्रताप सिंह शेखावत, कांग्रेस से कृष्णा कुमार, कांग्रेस से पुष्पा सैनी, कांग्रेस रामकरण सैनी का नामाकंन रद्द हुआ। खेतड़ी से पीपल्स ग्रीन पार्टी से सुमन देवी, न्यू इंडिया यूनाईटेड पार्टी के विजेश कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय जनता दल से जले सिंह का नामांकन रद्द हुआ है। वहीं सूरजगढ़ विधानसभा से किसी भी प्रत्याशी का नामाकंन रद्द नहीं हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur