Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वन स्टेट वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव नहीं कराना संविधान व कानून का उल्लंघन – रामसिंह कस्वां

, ,

वन स्टेट वन इलेक्शन के नाम पर चुनाव नहीं कराना संविधान व कानून का उल्लंघन – रामसिंह कस्वां

नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के

झुंझुनूं, भाजपा सरकार द्वारा नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में किया जा रहे परिसीमन, पुनर्गठन एवं सीमावृद्धि का विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देशानुसार इस मनमानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ए-1 रीको स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कांग्रेस जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, खेतड़ी प्रभारी प्रवीण जाखड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ बतौर अतिथि शामिल हुए। जिले के संगठन प्रभारी रामसिंह कस्वां ने कहा कि वन स्टेट वन इलेक्शन के नाम पर नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव नहीं कराना संविधान व कानून का उल्लंघन है। भाजपा की यह सरकार जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन कर नगर निकाय हुआ पंचायती राज क्षेत्र में विकास को रोकने का काम कर रही है। उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत है। वहां कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। इसीलिए कांग्रेस समर्थित पंचायतों व निकायों को तोड़ा जा रहा है। नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा सरकार की नियत साफ नहीं है। सरकार चुनाव कराना ही नहीं चाहती। सरकार चाहे कुछ भी कर ले लेकिन जब नगर निकाय व पंचायत राज के चुनाव होंगे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता इतने मजबूत है कि कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाएंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि बिना नियमों व प्रावधानों के ज्ञान के ही भाजपा सरकार राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर कर काम कर रही है। नगर निकाय वार्ड व पंचायती राज क्षेत्र का सीमांकन गलत व मनमाने ढंग से किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक इसके विरोध में लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी व शाहबाज फारूकी ने बताया कि इस दौरान झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल सिंह, सूरजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विकास सिंह, उदयपुरवाटी ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मोहित जनेवा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ौदा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, प्रहलाद गिल, जिला महासचिव चुन्नीलाल चनेजा, नरेंद्र लमोरिया, श्रवण सैनी, डॉ. मुकेश बागड़ी, रोहिताश, नरेश कुमार खादीवाला, जिला सचिव हवासिंह चौहान, सुभाष भांबू, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, राजीव गोरा, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, शाहबाज फारूकी, मंडल अध्यक्ष संजय योगी, शीशराम, कुलदीप नैण, बाबूलाल कालोरिया, शमशाद खान, खुडाना सरपंच महावीर सिंह, बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कटेवा, सांवरमल सैनी, शीशराम गुर्जर, ख्यालीराम, रविप्रकाश, संतकुमार चैनपुरिया, संदीप झेरली, मदनलाल चौधरी, राजेश काजला, डीपी सैनी सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur