Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अब झुंझुनू लोक सभा के चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री

,

अब झुंझुनू लोक सभा के चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंट्री

बृजेंद्र ओला के पक्ष में उदयपुरवाटी में 12 अप्रैल को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अशोक गहलोत

झुंझुनू, झुंझुनू लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के समर्थन में 12 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे उदयपुरवाटी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन होगा ।इस विशाल जनसभा को कांग्रेस के राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। यह जानकारी देने के साथ ही जिला अध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने झुंझुनू लोकसभा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल जनसभा में पहुंचने की अपील की है । जिला कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि इस विशाल जनसभा में झुंझुनू लोकसभा के सभी विधायक ,विधायक प्रत्याशी ,कांग्रेस के समस्त प्रधान ,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच ,वार्ड पंच,नगर परिषद सभापति ,नगर पालिका अध्यक्ष ,जिला कांग्रेस कार्यकारिणी ,ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक कार्यकारिणी ,मंडल अध्यक्ष ,समस्त अग्रिम संगठनों कांग्रेस सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित
समस्त हजारों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur