Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अब 13 जनवरी तक अवकाश

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अब 13 जनवरी तक अवकाश

झुंझुनू, प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी रहने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों पर शालापूर्व शिक्षा के लिए आने वाले 3 से 6 वर्ष के बच्चों के अवकाश की अवधि 13 जनवरी तक कर दी गयी है। बिजेन्द्र सिंह राठौड़ उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि पूर्व में अवकाश की अवधि 7 जनवरी तक थी जिसे विभाग द्वारा बढाकर अब 13 जनवरी कर दिया गया है। आँगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली टीकाकरण एवं अन्य सेवाएं पूर्व की तरह सम्पादित होती रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur