Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नर्सिंग ऑफिसर ने दिया ईमानदारी का परिचय

नर्सिंग ऑफिसर ने दिया ईमानदारी का परिचय

उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है नर्सिंग ऑफिसर सैनी

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के जयपुर रोड़़ पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नर्सिंग ऑफिसर चौथमल सैनी ने महंगा मोबाइल मालिक को लौटा कर दिया ईमानदारी का परिचय। आपको बता दें कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 10 निवासी आमीन की पुत्रवधू मुस्कान महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल आई थी। जिनका मोबाइल अस्पताल में ही खो गया था। जो अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर चौथमल सैनी को मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए आमीन की पुत्रवधू मुस्कान को उनका किमती मोबाइल लौटा कर अस्पताल के ईमानदार कर्मचारी होने का परिचय दिया है। इस दौरान फरीदा बानो, संतोष सैनी, सुनीता देवी, प्रमोद कुमार सहित मौजूद थे। शिक्षाविद वेद प्रकाश सैनी ने मोबाइल मालिक को किमती मोबाइल फोन लौटाने पर सभी अस्पताल स्टाफ को धन्यवाद दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur