Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एस.एम.टी.आई कौशल् दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन जारी

एस.एम.टी.आई कौशल् दक्षता प्रदर्शिनी का अवलोकन जारी

झुंझुनू, शिवओंकार माहेश्वरी तकनीकी संस्थान, आई.टी. आई., बगड़ में संचालित व्यावसायिक कौशल एवम् दक्षता (जागरूकता) प्रदर्शिनी के तृतीय दिन निरंतर राजकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आगुन्तकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है। आज प्रदर्शनी में आदर्श पब्लिक सी.सै. स्कूल, रतन शहर के 40, शहीद कर्नल जे.पी. जानू राजकीय उच्च मा. स्कूल, विद्यालय, झुन्झुनू के 40, राजस्थान विद्या मन्दिर सी.सै. स्कूल, बगड के 42, जे.के. मोदी रा.बा.उ.मा. विद्यालय, झुन्झुनू, के 56, राजकीय उ. मा. विद्यालय, निराधनु के 48, ज्योति विद्यापीठ सी. से. स्कूल, बगड़ के 61, सेठ मनोहरलाल रूंगटा उ.मा. स्कूल, रतन शहर के 72, जी.डी.एल. उच्च मा. स्कूल, विद्यालय, आदर्श नगर के 94, राजकीय उच्च मा. स्कूल, विद्यालय, जयपहाड़ी के 28 एवं राजकीय आई.टी.आई. कॉलेज उदावास, के 49 छात्र/छात्राओं सहित कुल 10 शिक्षण संस्थानों के 528 विद्यार्थियों सहित 32 आगन्तुको ने संस्थान के भिन्न-भिन्न Workshop /Lab मे Trainees द्वारा तैयार किये गये मॉडल, टूल्स व मशीनरी का अवलोकन किया।